चंबा के डांड बाजार में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड में तीन कमरों के साथ एक दुकान जलकर राख हो गई। वहीं, कमरे में मौजूद एलपीजी सिलिंडर व प्रिज पटने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस अग्निकांड ने परिवार का रोजी-रोटी का जरिया छीन लिया है। बताया जा रहा है कि दुकान बंद करने के बाद यह हादया हुआ। पटवारी संजीव कुमार ने कहा कि विभागीय टीम ने मौके ने पहुंचकर प्रभावित 5 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।