पहाड़ी दरकने के नौ दिन बाद भी खड़ामुख-होली मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। पहाड़ी दरकने से होली के बाशिंदों को अपनी जान जोखिम में डालकर वाया सियूर होकर ही आवाजाही करनी पड़ रही है। वहीं पल-पल दरकते पहाड़ के चलते यहां पर कार्य करना भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बीते तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी से हुए भूस्खलन से बंद मार्ग बहाल नहीं किया जा सका है। ऐसे में अब गुरुवार को मौसम के खुलते ही लोक निर्माण विभाग की ओर से जेसीबी लगाकर रास्ते को बहाल करने का कार्य आरंभ किया गया। वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भान सिंह ने बताया कि मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।