राजकीय महाविद्यालय चंबा में आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्त इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रोफेसर परविंदर कुमार, अंग्रेजी विभाग से डॉ. कुलदीप राज और कॉमर्स विभाग से डॉ. वीरेंद्र रहे। सभी वक्ताओं ने आंबेडकर के जीवन, संघर्षों, विचारों और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका और वर्तमान में उनके आदर्शो की प्रासांगिकता पर अपनी विचार रखे। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मदन गुलेरिया ने कार्यक्रम की सराहना की। राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. केवल कृष्ण ने कहा कि आंबेडकर के सामाजिक उत्थान खासकर दलित वर्ग, श्रमिक वर्ग और महिलाओं के लिए किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।