जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में केंद्रीय प्राथमिक शिक्षकों के लिए पूर्व प्राथमिक कक्षाओं वाली पाठशालाओं के लिए मेंटरिंग और मॉनिटरिंग विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को कैसे पढ़ाया जाए और इन पाठशालाओं में चल रही गतिविधियों की मेंटरिंग और मॉनिटरिंग कैसे की जाए इस बारे में केंद्रीय मुख्य शिक्षा को प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के विकास क्षेत्रों भाषा विकास और बौद्धिक विकास तथा मुक्त खेल पर चर्चा की गई और इन विकास क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला समन्वयक ओंकार वर्मा के अलावा चमन सिंह, राजेश कुमार , राकेश बेदी, राकेश ठाकुर, संदीप सिंह और भूपिंद्र कुमार स्त्रोत व्यक्ति के तौर पर मौजूद रहे।