फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा शहर में पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने का काम शुरू, लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

चंबा शहर में पेयजल की किल्लत और गंदे पानी की सप्लाई से लोगों को निजात मिलेगी। जलशक्ति विभाग की ओर से शहर के हटनाला वार्ड में सड़ी-गली पेयजल लाइनों को बदलने का काम आरंभ करवा दिया गया है। इसी के तहत मंगलवार को जलशक्ति विभाग की लेबर हटनाला मोहल्ले में टूटी पेयजल लाइनों को बदलने के कार्य में जुटी रही। बीते दिनों मोहल्ले के बाशिंदों ने गंदे पानी की सप्लाई होने और कई लोगों के बीमार होने बारे उपायुक्त चंबा से मिलकर पेयजल सप्लाई की समस्या का समाधान करवाने को लेकर मांग उठाई थी। उपायुक्त चंबा के निर्देशानुसार अब आखिरकार जलशक्ति विभाग के अधिकारी के निर्देशानुसार हटनाला वार्ड में टूटी पेयजल लाइनों को बदलने का कार्य आरंभ करवा दिया गया है। उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारदवाज ने बताया कि मोहल्ले में टूटी पेयजल लाइनों को बदलने का कार्य आरंभ करवा दिया गया है। इसी के तहत मंगलवार को विभागीय लेबर को मौके पर भेज कर कार्य आरंभ करवा दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें