फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बग्गा चमेरा जलाशय में लापता गोताखोरों ने की लापता व्यक्ति की तलाश

बग्गा चमेरा जलाशय में लापता व्यक्ति की तलाश करने के लिए सुंदरनगर से गोताखारों की टीम पहुंची। गोताखोरों ने बग्गा डैम में लापता को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन आरंभ किया। बीते दिन परिजनों ने उपमंडल अधिकारी चंबा से गोताखोर मंगवाकर लापता व्यक्ति को तलाशने की गुहार लगाई। इसी के तहत शुक्रवार को गोताखोर पहुंचे। बुधवार शाम को गुराड़ गांव निवासी कालू राम मवेशियों के लिए चारा काटते हुए पांव फिसलने से चमेरा जलाश्य में गिर गया था। पानी इतना गहरा था कि वह पानी में गिरने के बाद ऊपर सतह पर नहीं निकल पाया। स्थानीय लोग चाहकर भी उसे नहीं बचा पाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लापता को तलाश करने के लिए जलाश्य के तटों के किनारे सर्च अभियान भी चलाया। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। अब गोताखोर बुलाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें