फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत, लोगों में रोष

जिला चंबा के बनीखेत बाजार में गुरुवार को घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत एक बार फिर सामने आई। डलहौजी गैस सर्विस का वितरण वाहन 110 घरेलू गैस सिलिंडर लेकर पहुंचा, लेकिन उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण करीब 50 उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने से वंचित रह गए। इससे लोगों में भारी रोष फैल गया और नाराज उपभोक्ताओं ने गैस वितरण वाहन को कुछ देर के लिए रोक लिया। गैस वितरण के दौरान सिलिंडर समाप्त हो गए, जबकि बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। गैस कर्मचारियों ने गैस से वंचित रह गए करीब 50 उपभोक्ताओं की गैस कॉपियां जमा कर लीं और अगले वितरण में सिलिंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। हालांकि इससे नाराज उपभोक्ताओं ने मौके पर ही विरोध जताया। उनका कहना था कि बार-बार गैस की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग उठाई कि जिन उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पाए हैं, उनके लिए जल्द अतिरिक्त गैस वाहन भेजकर सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि उन्हें बार-बार बाजार के चक्कर न लगाने पड़ें। उपभोक्ताओं का कहना है कि नियमित रूप से पर्याप्त संख्या में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे भविष्य में इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें