फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: वन्य प्राणी अभयारण्य कुगति में दिखा दुर्लभ भूरे भालू का परिवार, वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर स्थित कुगति वन्य प्राणी अभयारण्य में दुर्लभ हिमालयी भूरे भालू का एक परिवार दिखाई देने से वन्यजीव प्रेमियों और वन विभाग में उत्साह का माहौल है। बताया जा रहा है कि अभयारण्य क्षेत्र में भ्रमण के दौरान भूरे भालू के परिवार को सुरक्षित वातावरण में विचरण करते हुए देखा गया। हिमालयी भूरा भालू अत्यंत दुर्लभ वन्य प्रजातियों में गिना जाता है और इसका दिखाई देना क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता का प्रमाण माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इस प्रजाति की संख्या सीमित होने के कारण इनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुगति अभयारण्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता और दुर्लभ वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है। भूरे भालू के परिवार की मौजूदगी से यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र का प्राकृतिक आवास अभी भी वन्यजीवों के लिए अनुकूल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें