कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव विकास ठाकुर ने कहा कि बंबर ठाकुर के साथ उन्होंने एम्स बिलासपुर में हो रहे भ्रष्टाचार पर धरना किया। इसके बाद दो दिन बाद बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ। इस संयोग से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला प्रशासन, पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नाकामी है। बंबर ठाकुर कई बार पहले कह चुके थे कि उन्हें जान का खतरा है। बावजूद इसके उन पर जानलेवा हमला हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। हमले के वक्त बंबर ठाकुर के साथ माैजूद रहे विशाल चंदेल ने कहा कि हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, पीएसओ और मौके खड़ी गाड़ियों को वजह से जान बची।