फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति आंदोलन के छह साल पूरे, समिति ने बुलंद की आवाज

Digvijay Singh Updated Sun, 26 Oct 2025 02:09 PM IST

बिलासपुर में हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के आंदोलन को आज पूरे छह साल हो चुके हैं, और इस मौके पर समिति ने एक बार फिर नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की है। छह साल पहले बिलासपुर से हवाई सुविधा की मांग को लेकर जो आंदोलन शुरू हुआ था, वह अब एक जन आंदोलन बन चुका है। लोगों का कहना है कि ये लड़ाई किसी व्यक्ति या सरकार से नहीं, बल्कि अपने शहर के सम्मान और विकास के लिए है।आज 26 अक्टूबर को आंदोलन के छह साल पूरे होने के दिन, बिलासा बाई के मठ जूना बिलासपुर से एक विशाल पदयात्रा निकाली सैकड़ों की संख्या में लोग बैनर और तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे, “हवाई सेवा हमारी मांग है”जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। यह पदयात्रा कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची, जहां समिति के सदस्यों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में साफ लिखा है कि बिलासपुर से देश के प्रमुख महानगरों के लिए सीधी हवाई सुविधा शुरू की जाए।संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि पिछले छह सालों में उन्होंने धरना, ज्ञापन, प्रतीकात्मक प्रदर्शन हर रास्ता अपनाया, लेकिन अब वे और बड़ा कदम उठाने को तैयार हैं।उन्होंने कहा कि जब तक बिलासपुर को उसका हक नहीं मिलता, यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। इसी कड़ी में समिति ने चकरभाठा में व्यापारियों के साथ संयुक्त अभियान भी चलाया।यहां समिति के कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों के बीच पंपलेट बांटे और उन्हें आंदोलन से जुड़ने की अपील की। व्यापारियों ने भी इस जन आंदोलन को पूरा समर्थन दिया।चकरभाठा के जनप्रतिनिधियों का कहना है कि एयरपोर्ट उनके ही क्षेत्र में है, इसलिए वे इस आंदोलन के साथ मजबूती से खड़े हैं।उनका मानना है कि हवाई सेवा शुरू होने से व्यापार, शिक्षा और पर्यटन तीनों क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा। पिछले छह वर्षों में यह आंदोलन कई रूपों में सामने आया कभी धरना, कभी मोमबत्ती रैली, तो कभी प्रतीकात्मक उड़ान प्रदर्शन।हर बार लोगों की आवाज़ बुलंद होती रही, लेकिन अब तक आसमान से कोई ठोस जवाब नहीं मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें