फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: करवा चौथ पर रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजा श्री नयना देवी जी का बाजार, सुहागिनों में खरीदारी का उत्साह

करवा चौथ के नजदीक आते ही विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में त्योहार की रौनक बढ़ गई है। बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की आवाजाही बढ़ी है। खास तौर पर रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां सुहागिनों को आकर्षित कर रही हैं। दुकानों पर अलग-अलग रंगों, डिजाइनों और बनावट वाली चूड़ियां सजाई गई हैं। महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार चूड़ियां खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। स्थानीय महिलाओं के साथ बाहरी राज्यों से आने वाली महिलाएं भी खरीदारी कर रही हैं। करवा चौथ पर सोलह शृंगार का विशेष महत्व माना जाता है। इसी वजह से त्योहार के दौरान चूड़ियों की मांग बढ़ जाती है। महिलाएं पारंपरिक रंगों के साथ अपनी पसंद के डिजाइन वाली चूड़ियां खरीद रही हैं। बाजार में इनकी विभिन्न किस्में उपलब्ध होने से महिलाओं को चुनाव के कई विकल्प मिल रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, करवा चौथ के लिए विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और राजस्थान के जयपुर से चूड़ियां मंगवाई जाती हैं। इस बार भी महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रंगों और डिजाइनों की चूड़ियां दुकानों में उपलब्ध करवाई गई हैं। करवा चौथ को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की आवाजाही के कारण बाजार में त्योहार जैसा माहौल बना हुआ है। आने वाले दिनों में खरीदारी और बढ़ने की संभावना को देखते हुए व्यापारी भी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें