फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर नम्होल में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

Ankesh Dogra Updated Tue, 01 Sep 2026 01:23 PM IST

नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में मंगलवार को नम्होल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने हल्द्वानी में हुई घटना को लेकर सवाल उठाए थे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार अपनी आवाज उठाती रहेगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग दोहराई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें