श्री नयना देवी के समीपवर्ती गांव बड़ोह में ग्रामीण शराब के ठेके के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। लोगों ने रविवार को जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि बीच बाजार में ठेका खोलना बिल्कुल भी उचित नहीं है। क्योंकि यहां से स्कूल के बच्चे ,महिलाएं आवाजाही करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द ठेके को यहां से कहीं और दूर स्थानांतरित किया जाए। उल्लेखनीय है कि भूस्खलन के कारण शराब का ठेका क्षतिग्रस्त हो गया था। अब यह ठेका बड़ोह में लगाया गया है।