बिलासपुर के लुहणू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही पहली राज्य स्तरीय पटवारी एवं कानूनगो स्पोर्ट्स मीट का गुरुवार को समापन हुआ। इस मौके बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कबड्डी के फाइनल मुकाबले का आनंद लिया। मुकाबले से पहले उन्होंने सोलन और ऊना टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की।