फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलासपुर-सोलन सीमा पर बनी रही पेयजल योजना के विरोध में आंदोलन हुआ तेज

बिलासपुर और सोलन की सीमा त्रिवेणीघाट में अली खड्ड पर बनाई जा रही पेयजल योजना के विरोध में ग्रामीणों और किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया है। आंदोलन के 12वें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और किसान धरना स्थल पर एकत्रित हुए। इस दौरान जल शक्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं, बिलासपुर के लोगों ने अर्की क्षेत्र के लोगों से बात भी की और अपनी चिंताओं से अवगत कराया। लोगों का कहना है गर्मियों के मौसम से इस खड्ड का जलस्तर मात्र डेढ इंच रह जाता है। यदि प्रतिदिन 10 लाख लीटर पानी उठाने वाले इस कीकर-नवगांव योजना को बनाया जाता है तो इस खड्ड पर पहले से चल रही 27 पेयजल योजनाएं प्रभावित होंगी। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी तक नहीं मिल पाएगा और खेतीबाड़ी छोड़ने होगी। जबकि बिलासपुर में इसी क्षेत्र से सबसे अधिक फसलों की पैदावार होती है। उधर, अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रजनीश शर्मा ने बताया कि इस योजना को सरकार को बंद करना होगा। सरकार ने योजना से होने वाले प्रभाव जानने के लिए एक कमेटी भी गठित की है। यदि सरकार को रिपोर्ट बनाना ही है तो मई-जून में रहने खड्ड के जलस्तर के आधार पर बनाई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें