फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: संगीरठी के जालपा माता मंदिर में लाखों के गहने और सामान की चोरी

एम्स बिलासपुर के पास संगीरठी गांव स्थित प्रसिद्ध जालपा माता मंदिर में लाखों के गहने और सामान की चोरी हो गई। चोरी की वारदात को रविवार रात को अंजाम दिया गया। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने माता की मूर्ति पर माैजूद सोने की बाली, चांदी का बड़ा छत्र, सोनी की आंखें, चांदी का मुकुट, टिका, सोने का हार चुरा लिए। इसके अलावा दानपात्र और सीसीटीवी का रिकॉर्ड रखने वाले कंप्यूटर को भी साथ ले गए। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रही है। जालपा माता जिले के हजारों लोगों की कुलजा मां है। इस मंदिर के रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। मंदिर के आसपास लोगों के घर भी हैं, लेकिन किसी को इस वारदात के बारे भनक तक नहीं लगी। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें