फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के कटिरड गांव में नाै घरों में आईं दरारें, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

बिलासपुर की स्वाहण पंचयात के कटिरड गांव में जमीन धंसने से नौ घरों में दरारें आ गई हैं। स्थानीय निवासी नत्थू राम, हुसन चंद ने बताया कि उनके मकान पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और गिरने की कगार पर हैं। वह टेंट लगाकर रह रहे हैं। 3 सितंबर को उनके घरों को नुकसान हुआ था। तब पंचायत और पटवारी ने निरीक्षण किया। अब मकान पूरी तरह से गिरने की कगार पर खड़े हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की उनके मकान का दोबारा से सर्वे करवाया जाए और उनके परिवारों को उचित सहायता प्रदान की जाए। बीडीसी सदस्य रंगी राम ने गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोग सहमे हुए हैं। घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आई हैं। प्रशासन इन लोगों की भी सुध ले और ठहरने की व्यवस्था कहीं उचित जगह पर की जाए ताकि उनके जान-माल की हानि न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें