फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: तीसरे दिन भी जारी रही 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल

108 और 102 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों की पांच दिन की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे सेवाएं संचालित की जा रही हैं। यूनियन के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी प्रबंधन व सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। मजबूर होकर कर्मचारियों को पांच दिन की हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हाईकोर्ट, सीजेएम कोर्ट व लेबर कोर्ट की ओर से पारित न्यूनतम वेतन का भुगतान शामिल है। इसके अलावा 12 घंटे की ड्यूटी पर डबल ओवरटाइम देने, कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न बंद करने और भविष्य निधि, ग्रेच्युटी व अर्जित अवकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं लागू करने की मांग भी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें