फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: जनगणना की तैयारियां तेज, 33 प्रश्नों के जरिये जुटाई जाएगी जानकारी

जनगणना-2027 के प्रथम चरण गृह सूचीकरण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला बिलासपुर में फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को डीआरडीए सभागार में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त राहुल कुमार ने किया। यह प्रशिक्षण भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत जनगणना कार्य निदेशालय के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर संसद, विधानसभा, पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों की सीटों का परिसीमन भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान लोगों से 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल माध्यमों तथा नवीन तकनीकों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि गृह सूचीकरण कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। सहायक निदेशक जनगणना प्रियांशु तिवारी ने बताया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। इससे मानव बस्तियों की स्थिति, आवासीय कमी, परिवारों में उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। यह डाटा केंद्र और राज्य सरकारों की विकास योजनाओं तथा आवास नीतियों के निर्माण में सहायक बनेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं एकत्रित की जाएंगी। यह जानकारी सार्वजनिक प्रशासन, योजना निर्माण और निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए बेहद उपयोगी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें