ग्राम बरमाणा पंचायत के लघट गांव की महिलाओं पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल का धरना प्रदर्शन मेन मार्केट में शुरू होगा। थोड़ी देर में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर धरने में शामिल होंगे। भाजपा उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजेगी। भाजपा की मांग है कि महिलाओं पर की गई एफआईआर को रद्द किया जाए।