फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में जापान के विशेषज्ञों की टीम ने किया दौरा

जाइका की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बुधवार को जापान के विशेषज्ञों की टीम ने दौरा किया। टीम के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन सेवाओं सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद जापानी विशेषज्ञों ने अस्पताल प्रशासन को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इनमें मरीजों की सुविधा बढ़ाने, स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने और आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया। टीम ने चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को लेकर भी सुझाव साझा किए। अस्पताल प्रबंधन ने विशेषज्ञों के सुझावों को अमल में लाने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें