फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर बार एसोसिएशन चुनाव, प्रधान पद का फैसला आज, मतदान जारी

जिला बार एसोसिएशन के 42वें प्रधान का चुनाव आज संपन्न होगा। बार चुनाव की मतदान प्रक्रिया जारी है, और अधिवक्ता केंद्र के बाहर अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील कर रहे हैं। प्रधान पद के लिए अधिवक्ता राजीव कुमार चहल, अधिवक्ता दिनेश चौहान और अधिवक्ता विक्रांत सिंह चौहान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसके अलावा अन्य पदों के लिए भी मतदान हो रहा है: उप प्रधान पद के लिए अधिवक्ता सोनिया रोहिला और अधिवक्ता नीलम सैनी जनरल सेक्रेटरी पद के लिए अधिवक्ता भूपिंद्र सिंह और अधिवक्ता विशाल गर्ग (अग्रवाल) ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए अधिवक्ता हिमांशु मदान और अधिवक्ता शुभम गौतम ट्रेजरर पद के लिए अधिवक्ता पंकज बसातियां और अधिवक्ता शुभम पाल इतिहास में 42वां प्रधान चुना जाएगा गौरतलब है कि जगाधरी-यमुनानगर बार एसोसिएशन का पहला चुनाव 1980 में हुआ था, और तब से लेकर अब तक 41 प्रधान चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें