यमुनानगर में शनिवार सुबह फिर से घना कोहरा छा गया। ठंडी हवाएं और कोहरा छाने से मौसम में ठंडक खुल गई जिसके चलते जिले का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध के कारण जहां दृश्यता 20 मीटर रही, ऐसे में वाहन सड़कों पर रेंग कर चले तथा चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर गंतव्य की ओर जाना पड़ा।