फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, गोंडा की 20 वर्षीय युवती की मशीन में फंसकर मौत

जगाधरी में स्थित एक बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। गोंडा (उत्तर प्रदेश) की 20 वर्षीय युवा मजदूर मोनिका की मशीन में फंसकर मौके पर ही मौत हो गई। मोनिका कटिंग मशीन पर काम कर रही थी, तभी उसकी चुन्नी मशीन में फंस गई और मशीन ने उसे अपनी तरफ खींच लिया। कैसे हुआ हादसा? मोनिका कटिंग मशीन से तैयार प्लेटों को उठाकर साइड में रखने का काम कर रही थी। इसी दौरान जब वह एक प्लेट उठाकर मुड़ी, तो अचानक उसकी चुन्नी मशीन की गरारियों में फंस गई। कुछ ही पलों में कपड़ों सहित उसका शरीर मशीन के अंदर खिंच गया। फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। मशीन बंद कर साथी मजदूरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी कमर बुरी तरह कट चुकी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान और पारिवारिक स्थिति मृतका मोनिका, मूल निवासी जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश) थी। वह अपनी मां चमेली और दो छोटे भाईयों के साथ जगाधरी में काली माता मंदिर के पास रहती थी। उसकी बड़ी बहन सोनिया ने बताया कि परिवार मोनिका के लिए रिश्ता तलाश रहा था और जल्द शादी कराने की योजना थी, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया। पुलिस कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें