फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर जिला सचिवालय को उड़ाने की धमकी, बम स्क्वायड बुलाया गया

यमुनानगर जिला सचिवालय में आज शाम करीब चार बजे एक गंभीर बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत इमारत खाली करा दी और बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वायड) को बुलाया गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और पूरे परिसर में तलाशी अभियान चल रहा है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब चार बजे सीटीएम (अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी) पीयूष गुप्ता को फोन पर धमकी भरा कॉल आया, जिसमें जिला सचिवालय को बम से उड़ा देने की बात कही गई। कॉल मिलते ही सीटीएम ने तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सचिवालय में मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बाहर निकाल दिया गया, और कई लोग घबराहट में इमारत से भागते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें