जगाधरी में चोरी की वारदातें कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जिस दिन संबंधित थाना में चोरी होने की रपट दर्ज न हुई हो। वहीं सेक्टर 17 में रहने वाले अधिवक्ता अमित भाटिया के मकान में चोरों ने सोमवार की रात को घर से 12 हजार रुपये व पानी की टोंटियों उतारकर फरार हो गए। चोरी की ये वारदात घर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें किस तरह से चोर कमरे में रखे एक दराज से दस्तावेजों को बाहर निकाल उसमें रखी नकदी को उठा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। शिकायत में अधिवक्ता ने बताया कि चोर दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने खिड़की की ग्रील तोड़कर अंदर के कमरे में गए और वहां रखा काउंटर में रखे 12 हजार रुपये की नकदी के अलावा पानी की टोंटियां भी चोरी कर ले गए। यही नहीं साथ लगते डॉक्टर राजन के घर से भी चोर ग्रिल तोड़ कर उनकी भी टोंटियां चोरी कर ले गए।