फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर के सिटी मॉल व वरयाम सिंह अस्पताल में फायरिंग के आरोपी निशानदेही के लिए पहुंचे

शहर के सिटी मॉल और वरयाम सिंह अस्पताल में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गुरुवार सुबह पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच निशानदेही के लिए वरयाम सिंह अस्पताल लेकर पहुंची। इस दौरान तीनों आरोपी वॉकर के सहारे चलते नजर आए। उनके चेहरों पर वारदात को लेकर शिकन साफ दिखाई दे रही थी। पुलिस के अनुसार फायरिंग की घटना के अगले ही दिन अलसुबह मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपियों को चोटें आई थीं। एक आरोपी बाइक फिसलने से घायल हो गया था, जबकि अन्य दो को भी गोली और गिरने से चोट लगी थी। इसके बाद उनका इलाज यमुनानगर के सिविल अस्पताल में चल रहा था। कई दिन उपचार के बाद छुट्टी मिलने पर पुलिस ने उन्हें रिमांड पर ले लिया। निशानदेही के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से गैंगस्टरों के बहकावे में आ गए थे और यह उनकी पहली वारदात थी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने कृत्य पर पछतावा है। साथ ही युवाओं से अपील की कि वे किसी भी आपराधिक तत्व के बहकावे में न आएं और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भविष्य संवारें। गौरतलब है कि सिटी मॉल और वरयाम सिंह अस्पताल में हुई फायरिंग की घटना से शहर में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें