फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: निगम प्रशासन की बेरुखी के चलते सीनियर सिटीजन ने उठाया सफाई का बीड़ा, निगम के खिलाफ की नारेबाजी

नगर निगम प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत नगर निगम मेयर,निगम कमिश्नर एवं सफाई के लिए विशेष रूप से लगाएंगे। एचसीएस अधिकारी जगह-जगह पर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वही निगम कर्मचारियों को जागरूक करना शायद वह भूल गए हैं, यही कारण है कि ग्रीन पार्क कॉलोनी के सीनियर सिटीजन को सफाई का बीड़ा खुद उठकर पार्क में कूड़े से भरे डस्टबिन साफ करने पड़ रहे हैं। ग्रीन पार्क कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले वीरवार को सुबह स्वच्छता अभियान के तहत पार्क की सफाई की गई। इस दौरान पार्क में लगे डस्टबिन भरे हुए थे जिन्हें नगर निगम कर्मचारियों को बार-बार कहने के बावजूद खाली नहीं किया गया था। सभी सीनियर सिटीजन ने कूड़े से भरे डस्टबिनो को खाली किया। काफी समय से कूड़ा पड़ा रहने के कारण इनमें बदबू आ रही थी लेकिन सीनियर सिटीजन ने बदबू की परवाह न करते हुए इन्हें खाली कर स्वच्छता का संदेश देते हुए निगम कर्मचारियों को आइना दिखाने का काम किया।साथ ही निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें