फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में पीर बाबा पर रहने वाले साधू की गर्दन रेतकर हत्या

नौल्था गांव में पीर बाबा पर रहने वाले साधू की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। साधू का शव तख्त पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। सीआईए और फील्ड यूनिट ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सौंप दिया। वारदात थाना इसराना के नौल्था में हुई। बताया जा रहा है कि सफीदों के मुहाना सिंघाना रहने वाला सत्यनाथ पीर पर रहते थे। सुबह के समय राहगीरों ने उनका रक्त रंजित शव तख्त पर पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, सीआईए की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यकांड का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें