फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में सड़क हादसा: अमन की मौत, पीछे छोड़ गया तीन बेटियां

Naveen Updated Fri, 24 Apr 2026 01:28 PM IST

यमुनानगर के नागल धोली गांव के रहने वाले 31 वर्षीय अमन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अमन शाम के समय खेतों से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में कलेसरा रोड पर शारदा गुरुकुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अमन को तुरंत यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अमन की असमय मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक की लहर है। मृतक अमन अपने परिवार का इकलौता सहारा था। वह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। अमन अपने पीछे पत्नी और तीन छोटी बेटियों को छोड़ गया है। उसकी बड़ी बेटी की उम्र महज 7 साल है, जबकि बाकी दोनों बेटियां इससे भी छोटी हैं। अमन की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही साधारण थी और अब अमन की मौत के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अमन के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जिससे परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह उसी पर थी। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें