फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर की गई रिहर्सल

उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए तेजली खेल परिसर में पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। एसडीएम विश्वनाथ ने बताया कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को प्रात: 10 बजे तेजली खेल परिसर में हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ ने बताया कि इस मौके पर शानदार मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इस मार्च पास्ट में जिला पुलिस, जिला महिला पुलिस, गृह रक्षी विभाग की टुकड़ी के साथ-साथ एनसीसी लडक़े व लड़कियों की टुकडिय़ां, गल्र्स गार्डस और स्काऊट तथा स्कूली बच्चों का बैंड शामिल होगा इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा योग क्रियाओं का प्रदर्शन करते हुए सूर्य नमस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी एकता पर आधारित नाटक मंचन की रिहर्सल की जा रही है। 24 जनवरी को प्रात: 10 बजे फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल होगी और 26 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपमंडल स्तर पर भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा चयनित विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित मनमोहक झांकियां निकाली जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें