फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर बोला हमला

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला सोमवार को यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बारिश के पानी से डूबी फसलों का जायजा लिया। हालातों को जायजा लेने के बाद वे केंद्र और सूबे की नायब सैनी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने सुढैल गांव में पत्रकार वार्ता करते हुए यहां तक कह दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 हजार फीट से पंजाब और हिमाचल की स्थिति का जायजा लेंगे, इतनी ऊंचाई पर उन्हें क्या दिखाई देगा। पीएम जमीन पर क्यों नहीं आते। सुरजेवाला ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और सीएम नायब सिंह सैनी का बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए कहा कि एक की सरकार अस्पताल में तो दूसरी हेलीकॉप्टर पर सवार है। दोनों ही हंसी ठठा करने वालों के हाथ में पंजाब और हरियाणा की सरकार है, यहां तक दोनों ही एक-दूसरे को साला और जीजा भी बताते हैं। लेकिन, सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार की लापरवाही ने पूरे हरियाणा को डूबो दिया है। ये मैन मेड डिस्साकर है, क्योंकि यदि ड्रेनों की समय पर सफाई होती और यमुना नदी, मारकंडा, राक्षी, सोम नदी, टांगरी के समय पर तटबंध बने होते तो इस प्रकार के हालात न बनते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें