अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने,पुरानी पेंशन नीति बहाल करने, कौशल निगम कर्मचारियों को पे-रोल पर लेकर 58 साल तक रोजगार सुरक्षा गारंटी देने, हरियाणा का अलग से 8वां वेतन आयोग गठित करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने आदि अन्य समस्याओं को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित विभिन्न विभागीय यूनियनों के कर्मचारियों ने डीसी ऑफिस के सामने नई अनाज मंडी में इकट्ठा होकर एक दिवसीय धरना लगाया इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान महिपाल सौदे की व संचालन जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने किया प्रदर्शन के बाद सभी कर्मचारियों ने एकत्रित होकर हाथों में बैनर, झंडे व अपनी मांगों की तख्तियों को लेकर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम विश्वनाथ को अपनी 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। धरने को संबोधित करने आए मुख्य वक्ता जरनैल सिंह सांगवान,एसकेएस राज्य सचिव मांगे राम तिगरा ने बताया कि वर्तमान केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार सरकारी विभागों के कच्चे पक्के कर्मचारियों की लंबित ज्वलंत माँगो को लेकर बिल्कुल गम्भीर नही है, पिछले 11 सालों से कर्मचारी अपनी माँगो व समस्याओं के समाधान हेतु सड़कों पर उतरकर जी तोड़ संघर्ष कर रहें है, लेकिन सरकार द्वारा कर्मचारियों की माँगो का समाधान करने की बजाए सरकारी विभागों को सिकोड़कर कमजोर कर रही है,सरकार की इन जनविरोधी नीतियों को लेकर देश भर के कर्मचारियों में भारी रोष व गुस्सा पनप रहा है इस कारण से आज देश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरने का कार्यक्रम रखा गया है।