फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: पति से हुआ झगड़ा, सात बच्चों की मां ने किया सुसाइड

शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Sep 2025 02:40 PM IST

यमुनानगर में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला सात बच्चों की मां थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया।  महिला की पहचान 30 वर्षीय चंद्ररेखा निवासी मधुबनी(उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है और दामला में पति व बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने आज गुरुवार को कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। नेपाल निवासी राजेश ने बताया कि वह कई साल से दामला के पास फैक्ट्री में काम करता है। कुछ साल पहले फोन पर उसकी चंद्ररेखा से बातचीत हुई थी, जिसके बाद वह अपने पहले पति को छोड़कर छह बच्चों के साथ उसके पास आकर रहने लगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें