फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

सढौरा कस्बे के इस्लाम नगर में एक विवाहिता की मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से तुगलपुर की रहने वाली थीं। उनकी शादी 10 दिसंबर 2020 को इस्लाम नगर निवासी राजेश कुमार (कारपेंटर) से हुई थी। दंपति का एक बेटा भी है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से पिंकी को कम दहेज लाने के लिए ससुराल वाले ताने मारते थे और मारपीट करते थे। एक साल पहले मामला बढ़ने पर पुलिस में शिकायत भी की गई थी, लेकिन पंचायत में समझौता हो गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें