फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: सड़क हादसे में घायल शख्स की मौत

सड़क हादसे में घायल पंकज कश्यप ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन ने बताया कि 12 सितंबर को अपने साढू से मिलने जा रहा था, तो प्रतापनगर के गुलाबगढ़ के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पंकज घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी और यमुनानगर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाकर परिजनों को सूचित कर दिया। पंकज की हालत को देख डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया जहां पर परिजनों ने स्वास्थ्य में सुधार न होने से निजी अस्पताल में इलाज करवाया, लेकिन इलाज के दौरान पंकज ने दम तोड़ दिया और परिजन पंकज के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए यमुनानगर सिविल अस्पताल में लाया गया। परिजनों ने बताया कि पंकज हलवाई का काम करता था। मृतक पंकज की शादी आठ साल पहले हुई थी जिसमें उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान पर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें