फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: सड़क हादसे में पांच बहनों के इकलौते भाई की मौत, ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल

जठलाना रोड पर गांव अलाहर के पास बाइक की टक्कर से अन्य बाइक पर सवार 17 वर्षीय गुमथला निवासी राशिद की मौत हो गई। उसका 14 वर्षीय ममेरा भाई मोहड़ी निवासी अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुधवार शाम हुआ। मृतक राशिद पांच बहनों का भाई था, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी मौत से परिवार को बड़ी क्षति पहुंची है। गुमथला निवासी सलीम ने बताया कि 17 वर्षीय राशिद उनका चचेरा भाई था। बुधवार को राशिद बाइक पर जठलाना में बाजार से सामान लेने गया था। उसके साथ उसका ममेरा भाई मोहड़ी निवासी 14 वर्षीय अरशद भी साथ था। दोनों जठलाना से बाइक पर जब लौट रहे थे। जब वह जठलाना रोड पर गांव अलाहर समीप पहुंचे तो एक अन्य बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें राशिद व अरशद बाइक सहित नीचे गिरकर दोनों को सिर में चोट आई। मौके से किसी ने राशिद के फोन से कॉल कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौके से परिवार के लोग राशिद व अरशद को तुरंत नजदीक के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने राशिद को मृत घोषित कर दिया। घायल अरशद को गंभीर हालत के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। थाना जठलाना से जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। शव को कब्ज में लेकर शवगृह में रखवाया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही परिजनों की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें