फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में अभियान मैदान 2.0 के तहत नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन; पुराना हमीदा सहित कई क्षेत्रों में छापेमारी

जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "अभियान मैदान 2.0" के तहत जिला पुलिस ने बुधवार अलसुबह पुराना हमीदा सहित कई क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और पूर्व में नशा तस्करी व अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों के घरों की गहन तलाशी ली। डीएपी मुख्यालय कमलजीत ने बताया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 14 विशेष टीमें गठित की गई थीं, जिनमें करीब 150 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने सुबह साढ़े चार बजे अभियान शुरू किया और लगभग तीन घंटे तक विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान उन लोगों के घरों को विशेष रूप से चिह्नित किया गया था, जो पहले नशा तस्करी या अवैध कारोबार में संलिप्त पाए गए थे। हालांकि पुराना हमीदा क्षेत्र में चली लंबी कार्रवाई के बावजूद पुलिस को कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। डीएसपी कमलजीत ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल बरामदगी करना ही नहीं, बल्कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में कानून का भय पैदा करना भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग नशा कारोबार में संलिप्त हैं या होने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें