फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव साढ़े तीन घंटे छाना सिविल अस्पताल का हर कोना

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने यमुनानगर के जिला नागरिक मुकंद लाल अस्पताल में औचक निरीक्षण करने सुबह नौ बजे ही पहुंच गई। मंत्री के अचानक आ जाने की खबर पूरे अस्पताल में फैल गई, इस पर सभी डॉक्टर व कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी पर तैनात हो गए। वे सबसे पहले सीएमओ ऑफिस पहुंची। वहां से सीएमओ डॉ. पूनम चौधरी व पीएमओ को साथ लेकर पूरे अस्पताल का कोना-कोना छाना डाला। मंत्री 105 करोड़ रुपये से बनी अस्पताल की नई बिल्डिंग के चारों मंजिलों में बने कमरे, ऑफिस, ओपीडी, शौचालय इत्यादि जगहों को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें डॉक्टर तो सभी अपनी ड्यूटियों पर मिले, लेकिन शौचालयों के हालात देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। चौथी मंजिल पर जब वे निरीक्षण कर रही थी, इसी दौरान मरीज के तीमारदार ने कहा, मंत्री जी इधर आई शौचालयों का क्या बुराहाल है। वे तुरंत उस शौचालय की स्थिति को देखने के लिए नाक से सांस को रोक कर अंदर गई, लेकिन तुरंत बाहर आते ही बोली, इस अस्पताल का तो बुराहाल है। इस पर उन्होंने निरीक्षण के दौरान साथ चल रहे डॉक्टर व कर्मचारियों फटकार भी लगाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें