फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में गुरनाम सिंह चढूनी बोले, सरकार एमएसपी लागू नहीं कर रही व न ही स्वामीनाथन रिपोर्ट

नवीन दलाल Updated Wed, 19 Mar 2025 12:25 PM IST

भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा जगाधरी मार्किट कमेटी कार्यालय परिसर में मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार एमएसपी लागू नहीं कर रही व न ही स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू कर रही है। अब अनाज मंडियों के लिए भी नई नीतियां लागू की जाएगी। जिसको लेकर किसान यूनियन चिंतित हैं। संगठन विस्तार से लेकर इन सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, किसानों के बढ़ते धडे भी कही न कही चिंतित करते हैं, क्योंकि किसान के हक एक है व इन्हें एकजुट होकर ही अधिकारों के लिए लड़ना है इसलिए सभी को एकजुट होना चाहिए। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सरकार एक और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की बात कहती है, वहीं सामान्य आदमी की प्लेट में पहुंचने वाले अनाज पर महंगाई की नजर है। कही न कही अमीर और अमीर व गरीब और ग़रीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा सरकार को चाहिए जनता को न सिर्फ महंगाई से राहत दे बल्कि किसानों के हक को सुरक्षित करने के लिए भी कदम उठाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें