फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: जय सिटी कॉलोनी में डीटीपी की कार्रवाई से बवाल, बिना नोटिस तोड़फोड़ का आरोप

जय सिटी कॉलोनी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डीटीपी विभाग की टीम अचानक मौके पर पहुंची और कथित अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई से कॉलोनीवासियों में भारी रोष फैल गया और देखते ही देखते लोग सड़कों पर उतर आए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही अपनी बात रखने का अवसर मिला। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी जीवनभर की कमाई से यहां मकान बनाए हैं और नगर निगम व संबंधित विभागों के नाम पर जरूरी शुल्क भी जमा कराए हैं। इसके बावजूद इस तरह अचानक कार्रवाई करना अन्यायपूर्ण है। कार्रवाई के दौरान जैसे ही टीम ने घरों के सामने गड्ढे खोदने और तोड़फोड़ शुरू की, कॉलोनी के लोग एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बन गई। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई को तुरंत रोकने की मांग की। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी दफ्तरों में जाते हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। वहीं, जब तोड़फोड़ की बात आती है तो अचानक प्रशासन सक्रिय हो जाता है। इस दोहरे रवैये से लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें