फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों को सुंदर व साफ बनाने को निगम चलाएगा पायलट प्रोजेक्ट, मेयर ने सफाई अधिकारियों के साथ की बैठक

नगर निगम के हर वॉर्ड की सफाई व्यवस्था बेहतर हो। हर वॉर्ड सुंदर व साफ हो, इसके लिए जल्द ही नगर निगम द्वारा पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत निगम द्वारा हर वॉर्ड में पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर वहां की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाया जाएगा। पूरे वॉर्ड में सभी सफाई कर्मचारी मिलकर वॉर्ड को सुंदर बनाने का काम करेंगे। यह निर्णय मंगलवार को मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में कन्हैया चौक स्थित निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर मेयर सुमन बहमनी ने सफाई शाखा के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें