फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में गन्ने की कीमत न बढ़ाने पर कांग्रेस ने सड़क पर उतारा जोरदार आंदोलन, सुरजेवाला ने सरकार को दी खुली चेतावनी

गन्ना किसानों की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को पूरी ताकत के साथ सड़क पर उतर आई। जगाधरी अनाज मंडी गेट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की अगुवाई में सैकड़ों किसानों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद विशाल रोष मार्च निकालकर डिप्टी कमिश्नर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धरने की अध्यक्षता खुद रणदीप सुरजेवाला ने की। मौके पर जगाधरी विधायक अकरम खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश तेजली, हरियाणा किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव दान सिंह, पूर्व विधायक डॉ. रामप्रकाश चौधरी, हिसार, घरौंडा से जयवीर बाल्मीकि सहित यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व हिसार से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व किसान पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें