फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़ई की मौत, बेटे के सामने तोड़ा दम

सड़क हादसे में मारवा खुर्द निवासी 53 वर्षीय फर्नीचर का काम करने वाले नरेश कुमार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए नरेश कुमार को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, नरेश कुमार पुत्र मंगतराम निवासी गांव मारवा खुर्द पिछले करीब 20 वर्षों से महिलावाली गाँव में फर्नीचर की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने बेटे राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मंदार अड्डे के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, राहुल और आसपास के लोगों की मदद से घायल नरेश कुमार को तुरंत जगाधरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके एक बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि छोटे बेटे राहुल के लिए परिवार रिश्ते की तलाश कर रहा था। नरेश कुमार की अचानक मौत से गांव मरवा खुर्द और उनके परिचितों में गहरा शोक है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें