फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: पश्चिम यमुना नहर में डूबे व्यक्ति का तीसरे दिन मिला शव, रादौर में मातम

यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में पश्चिम यमुना नहर में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के तीसरे दिन सोमवार सुबह उसका शव नहर में उतराता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में भेज दिया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय सोहन लाल उर्फ सोनू पुत्र केशोराम निवासी खेड़ा मोहल्ला, रादौर के रूप में हुई है। वह पल्लेदारी का काम करता था और अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गया है। रादौर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भतीजे पवन ने बताया कि उसका चाचा शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह पश्चिम यमुना नहर में नहाने जा रहा है। दोपहर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। नहर किनारे मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति नहाते समय पैर फिसलने से तेज बहाव में बह गया था। इसके बाद परिजन लगातार नहर के आसपास उसकी तलाश करते रहे। सोमवार सुबह करीब छह बजे नहर किनारे बने मंदिर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पानी में शव उतराता देखा और इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान सोहन लाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें