फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में भाजपा ने केजरीवाल व दिल्ली की सीएम आतिशी का पुतला फूंका

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व दिल्ली की सीएम आतिशी का भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर पुतला फूंका। सपरा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बयान देकर हरियाणा और यहां के लोगों को बदनाम किया है। जोकि गलत है। केजरीवाल को इसके लिए हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सपरा ने कहा कि इस तरह के आरोपों का मकसद सिर्फ राजनीतिक लाभ उठाना है, और यह आम जनता को केवल गुमराह करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इन आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है, और ये पूरी तरह से झूठे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भाजपा संगठन ने दिल्ली चुनावों में स्टार प्रचारक का दर्जा दिया है व सैनी लगातार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। यह सब देखकर केजरीवाल बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,भाजपा नेत्री प्रभा सागर जडौदी, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, प्रदेश संयोजक सीताराम मित्तल,मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा,दिलीप आशिमा कंडारा सुमन बहमनी,बांके अरोड़ा, सतपाल बहमनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें