हरियाणा के यमुनानगर के खदरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर 35 वर्षीय रजिया की हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मायके वालों ने पोस्टमार्टम हाउस यमुनानगर में हंगामा कर दिया। वह रजिया के पति मोहम्मद सुल्तान, ससुर मोहम्मद हसन व ननद बलकिस को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। परिजनों ने अस्पताल में नारेबाजी की। कई बार वह अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगाने के लिए भी चले, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत किया।