यमुनानगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े पंचकूला में तैनात सीआईए इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की 62 वर्षीय बुजुर्ग मां राजबाला की जगाधरी स्थित सेक्टर-18 के मकान नंबर 1369 में हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के गले में चुन्नी लिपटी हुई थी और बाजुओं पर घाव के निशान भी थे। पुलिस को प्रारंभिक जांच में लूटपाट के बाद वारदात को अंजाम दिया गया लग रहा है।