फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में रोडवेज की चलती बस में लगी आग, वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट कारण बताया, 40 सवारियां सुरक्षित

लोहारू से वाया चरखी दादरी होते हुए दिल्ली जा रही भिवानी डिपो की बस में वीरवार सुबह खेड़ी बत्तर के समीप वायरिंग में शॉर्ट -सर्किट होने से आग लग गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 40 यात्रियों समेत चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। हालांकि बस पूरी जल गई और दादरी दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। बस में आग लगने की सूचना डायल 112 पर भी दी गई। बस के आग की लपटों से घिरने से पहले ही सभी सवारियां बाहर निकलने में कामयाब रही। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इसके बाद भी बस से धुआं उठता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें