फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दातासिंह वाला बॉर्डर पर बाइकों के साथ पहुंचे किसान, पंजाब की ओर खड़े हैं युवक

किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान को देखते हुए जींद पुलिस पंजाब के साथ लगते दातासिंह वाला बॉर्डर पर पूरी तरह से अलर्ट है। फिलहाल पंजाब से बाइकों के काफिले के साथ काफी संख्या में युवा बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं, लेकिन ट्रेक्टरों का काफिला अभी तक नहीं पहुंचा है। ट्रेक्टरों का काफिला बॉर्डर से 30 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। शाम तक ट्रेक्टरों का काफिल पहुंच सकता है। दातासिंह वाला बॉर्डर को अभेद्य किला बनाने के लिए पुलिस टीमें एक सप्ताह से लगी हुई हैं। यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस ने बॉर्डर को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। यहां पर सड़क के बीच कील गाढ़ दी गई हैं ताकि ट्रेक्टरों को आने से रोका जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें